Shefali Jariwala का दुखद निधन, फिल्म जगत में दुख: की लहर
Shefali Jariwala (15 दिसंबर 1982 – 27 जून 2025) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल थीं, जिन्होंने कई हिंदी म्यूजिक वीडियो, रियलिटी शोज़ और फिल्मों में काम किया था। उन्हें खासतौर पर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने पति पराग त्यागी के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’ में हिस्सा लिया था।
साल 2019 में, शेफाली ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में भी भाग लिया था। इसके अलावा, 2018 में उन्होंने ALT Balaji की वेब सीरीज़ ‘बेबी कम ना’ में मुख्य महिला भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके साथ श्रेयस तलपड़े नजर आए थे।
व्यक्तिगत जीवन
शेफाली जरीवाला ने साल 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया। बताया जाता है कि शेफाली ने हरमीत सिंह के खिलाफ कानूनी शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद, उन्होंने साल 2015 में अभिनेता पराग त्यागी से शादी की।
शेफाली जरीवाला ने कंप्यूटर एप्लिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।
एक इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि उन्हें पहली बार 15 साल की उम्र में मिर्गी का दौरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि तनाव और चिंता के कारण उनके दौरे आते थे, लेकिन नियमित व्यायाम और सकारात्मक प्रयासों की मदद से वह लंबे समय तक मिर्गी से मुक्त रहीं और डिप्रेशन से भी लड़ने की कोशिश की।
निधन
27 जून 2025 की रात शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने से निधन हो गया।


